Friday, April 8, 2011

~: M H O :~ ~♥~ अन्ना हजारे को बॉलीवुड का समर्थन ~♥~

 


Breast Cancer
Tips on Breast Cancer
Currency Trading
Tips on Currency Trading
Fashion & Style
Tips on Fashion & Style
Game
Tips on Game
Pregnancy
Tips on Pregnancy




अन्ना हजारे को बॉलीवुड का समर्थन

Source: bhaskar network Updated 4:25 PM (07/04/2011)

बॉलीवुड की हस्तियों ने प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के प्रति समर्थन जाहिर किया है। हजारे एक क� ोर लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बै� े हुए हैं।

लोकपाल विधेयक 2010 में प्रधानमंत्री, मंत्रियों व सांसदों के खिलाफ लोकायुक्त के यहां भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराने का प्रस्ताव है। लेकिन अन्ना हजारे का कहना है कि लोकपाल विधेयक के वर्तमान रूप में लोकायुक्त को कोई अधिकार नहीं है और उनके समर्थकों ने एक दूसरा जन लोकपाल विधेयक तैयार किया है, जिसमें समाज एवं आम आदमी के विचारों व सुझावों को ध्यान में रखा गया है। अन्ना के समर्थक इसी विधेयक को पारित करवाना चाहते हैं।

बॉलीवुड की जिन हस्तियों ने अन्ना के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया है, वे निम्न प्रकार हैं।

अनुपम खेर : जब कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा होता है तो मैं उसके तरीकों पर कोई सोच-विचार नहीं करता। मैं उसके इरादों व कार्रवाइयों की सराहना करता हूं। मैं अन्ना हजारे के साथ हूं। क्या आप भी है?

शेखर कपूर : मैं लोकपाल विधेयक पर राष्ट्रीय बहस कराए जाने के लिए अन्ना हजारे के अनशन का समर्थन करता हूं। कम से कम संसद आगे आए और इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दे। अन्ना हजारे जैसे लोग व्यवस्था के खिलाफ जनांदोलन का दबाव बनाएंगे, जिस तरह गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ किया था।

राहुल बोस : व्यवस्था परिवर्तन के लिए अन्ना हजारे का आमरण अनशन अपने आप में पर्याप्त टिप्पणी है। भ्रष्ट्राचार हमारे डीएनए का हिस्सा है।

दिया मिर्जा : अंतत: लोग एक ऐसे व्यक्ति के लिए अपना जोरदार समर्थन दे रहे हैं, जो हमारी पीढ़ी के लिए एक महान उदाहरण है, होना चाहिए और होगा। मैं अन्ना हजारे का समर्थन करती हूं।

जूही चावला : मैं श्री अन्ना हजारे की पूर्ण एवं अंध समर्थक हूं।

पूरब कोहली : जियो 'हजारे' साल 'अन्ना साहेब'।

मधुर भंडारकर : भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे की लड़ाई के लिए व्यापक समर्थन तैयार हो रहा है। कहीं भारत अगला मिस्र तो नहीं बनने जा रहा?

प्रीतीश नंदी : अन्ना हजारे के समर्थन में आम आदमी को आते देखकर गर्व होता है। 72 वर्षीय इस व्यक्ति ने हमें जगाने के लिए आमरण अनशन का निर्णय लिया है।

रणवीर शौरी : अन्ना हजारे का धर्मयुद्ध इस बात की महान अग्निपरीक्षा है कि क्या देश में कुछ चरित्रबल बचा है, या हम बिल्कुल भ्रष्ट लोगों का देश बन गए हैं।





Rancho-D-Idiot

__._,_.___
Recent Activity:
Visit Our WebSite : http://www.MumbaiHangout.Org
                  : http://www.mastchulbule.com/

Our Friends Network: http://www.nayidosti.com/home.php

To Subscribe Get Emails from us click http://groups.yahoo.com/subscribe/MumbaiHangOut

------------------
DISCLAIMER :
------------------
This message serves informational purposes only and should not be viewed as an irrevocable indenture between anyone. If you have erroneously received this message, please delete it immediately and notify the sender at MumbaiHangOut-Owner@yahoogroups.com. The recipient acknowledges that any views expressed in this message are those of the Individual sender and no binding nature of the message shall be implied or assumed unless the sender does so expressly with due authority of The M.H.O. Group. M.H.O. reserves the right to repeal, change, amend, modify, add, or withdraw the contents herein without notice or obligation.
---------------------------------------------------
Note:- MHO is Not Responsible For Any Claims.
---------------------------------------------------
.

__,_._,___

No comments:

Post a Comment